बदायूं: लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव बदायूं पहुंचे, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
Budaun, Budaun | Mar 14, 2024 लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को सैफई से बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव का जगह-जगह स्वागत किया गया। उझानी में प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी यूपी में 80 की 80 सीटें हार रही है। भाजपा अभी तक यहां अपना कोई प्रत्याशी भी नहीं दे पाई है।