भुडसा ग्राम में युवक ने मांगी जानकारी तो पंचायत कार्यालय में लगा दी गई आग, दस्तावेज हो गए खाक,निष्पक्ष जांच की हुई मांग
बड़वारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भुड़सा ग्राम में स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय में अज्ञात कारणों से आग लगने पर कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। वहीं इस घटना को लेकर भुड़सा ग्राम निवासी ताहिर अंसारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं थाना प्रभारी के नाम लिखित शिकायत एवं मांग पत्र देते हुए बताया, मेरे द्वारा पंचायत में जानकारी मांगी गई थी पर वहां आग लगा दी गई।