चम्पावत: यातायात के लिए सुचारू हुआ चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, भारी बारिश से सुबह से चल रहा था बंद
चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आज बुधवार को सुबह से ही बंद चल रहा था। जिसे यातायात के लिए अब सुचारु कर दिया गया है। चंपावत जनपद में बीते मंगलवार रात से हो रही मूलाधार बारिश के चलते चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर बंद हो गया था। जिसे यातायात के लिए 9:00 बजे से चालू कर दिया गया है। यातायात खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।