चम्पावत: मंच उपतहसील में डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का हुआ आयोजन
इस दौरान विद्युत पेयजल शिक्षा स्वास्थ्य सड़क निर्माण भवन जल भराव सिंचाई भूमि पेंशन आदि के 47 समस्याएं प्राप्त हुई जिनमें अधिकांश का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण करवाया। क्षेत्र पंचायत कैलाश बोहरा ने गोरखनाथ मंदिर से हरतोला सौराई भनार सड़क निर्माण की मांग की साथ ही तामली इंटर कॉलेज में शिक्षकों के स्थानांतरण से पद रिक्त होने और अन्य मामले उठाए गए।