चम्पावत: भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से हथकरघा सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला मुख्यालय बीजेपी कार्यालय में हथकरघा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी की अध्यक्षता में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हथकरघा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया।