चम्पावत: जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत दुधपोखरा में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे पर की फायरिंग, हुआ घायल
चंपावत जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत दूध पोखरा में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दी। इस दौरान बंदूक के छर्रे लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने तत्काल चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग कुछ समय से बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। और उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।