श्योपुर: ढोढर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ₹6 लाख का सामान जला
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में स्थित एक इलेक्ट्रोनिक शौ-रूम के गौदाम में रविवार की रात्रि 10 बजे अचानक शाॅट सर्किट से आग लग गई, आग में इलेक्ट्रोनिक आयटम जलकर राख हो गये, इस घटना में करीब 6 लाख रूपये का नुकसान बताया गया है। व्यापारी विष्णु गर्ग ने इसकी रिपोर्ट ढोढर थाने में दर्ज कराई है जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।