रायबरेली: हरचंदपुर स्थित प्लाई फैक्ट्री के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Raebareli, Raebareli | Apr 2, 2026
1 अप्रैल बुधवार रात्रि 8 बजे एक युवक का प्लाई फैक्ट्री के बगल मे संदिग्ध परिस्थितियों मे शव देखा गया। जानकारी होते ही क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान आशुतोष मिश्रा उर्फ दीपांशु निवासी मिल एरिया जनपद रायबरेली का बताया गया है। जो थाना क्षेत्र के गढ़ी खास मे अपने ननिहाल मे बीते दिनों से निवास कर रहा था। मृतक युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई है।