सगड़ी: रौनापार में भाजपा के तत्वाधान में मंडल कार्यशाला का आयोजन, संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर
Sagri, Azamgarh | Jun 27, 2026 आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के एसआरएस महाविद्यालय, रौनापार में शनिवार को भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं तकनीक आधारित बनाना था। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।