गोरौल: गोरौल सरैया मार्ग पर भटौलिया गांव के पास डंपर की टक्कर से युवक की मौत, अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला था मृतक
गोरौल-सरैया सड़क मार्ग पर भटौलिया गांव के निकट गुरुवार को 11 बजे डंफर से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल हुई मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर घंटो सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच जनप्रतिनिधियों के साथ लोगो को समझा कर जाम हटवाया।