समालखा: समालखा में विधायक के निजी सचिवों ने अधिकारियों से कराई समस्याओं का तत्काल समाधान
समालखा के विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना के निजी सचिव शारिक और विजय शेखर ने जनता की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और सड़क, बिजली, पानी, सफाई समेत अन्य जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया। उन्होंने जनता से सीधे संपर्क बनाए रखने का आग्रह भी किया।