कर्वी: रसिन गांव के दर्जनों किसानों ने चकबंदी सहित अन्य समस्याओं की शिकायत लेकर डीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट जनपद में चकबंदी सहित अन्य समस्याओं को लेकर दर्जनों किसान आज गुरुवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी के चौखट पर पहुंचे है जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है । मामला सदर तहसील के रसिन ग्राम पंचायत का है जहां रहने वाले दर्जनों किसान आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे है।