कर्वी: बहिलपुरवा के कैलहा में गोड़ा मोड़ के पास बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दोनों घायल, एक को प्रयागराज रेफर किया गया
बहिलपुरवा के कैलहा में गोड़ा मोड के पास बीते बुधवार की रात्रि 9 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार राहुल और भारत घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से कर्वी से बहिलपुरवा के कैलहा गांव जा रहे थे, तभी गोड़ा मोड के पास यह हादसा हो गया ।वहीं भारत को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। घायल राहुल ने आज गुरुवार की सुबह 10:30 बजे घटना की जानकारी दी है।