कर्वी: संतुष्टि समाधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में डीएम ने जनसमस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश
संतुष्टि समाधान दिवस कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में डीएम ने आज गुरुवार की सुबह 11 बजे जन सुनवाई की है।जिसमें आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए है। डीएम ने कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस और राजस्व टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। इस मौके पर अन्य अधिकारी व आसपास पास क्षेत्र से आए फरियादी मौजूद रहे।