बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बुढाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त परमेन्दर राणा पुत्र गिरवर गांव निरपुडा और नरेश पुत्र वेदप्रकाश कस्बा बुढाना के निवासी है। दोनों अभियुक्त धारा 365,325,506 के अंतर्गत वारंटी थे। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की।