बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे और सहिमलपुर गांव में अनियंत्रित बाइक से गिरकर चार लोग घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात 12 बजे अनियंत्रित बाइक खंदक में गिरी जिससे बाइक सवार अनिल पांडे व सुनील दोनों निवासी मेउली थाना मलवा घायल हो गए। इसी प्रकार देवरी चौकी क्षेत्र के सहिमलपुर गांव में रात में अनियंत्रित बाइक से गिरकर पिंटू निवासी महरह तथा राजबहादुर निवासी रजीपुर घायल हुए।