टिकारी: शाहोपुर में करंट से युवक की मौत पर टिकारी विधायक ने परिजनों को ढाढस दिया, अधिकारी से भी बात की
Tikari, Gaya | Jul 19, 2026 टिकारी के लाव पंचायत स्थित ग्राम साहोपुर निवासी सुनील पांडे के पुत्र का बिजली का करंट लगने से बीते दिन असामयिक निधन हो गया। टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने मृतक के शोकाकुल परिजन से उनके आवास पहुँचकर रविवार संध्या मुलाकात की तथा इस दुःख की घड़ी में उन्हें सांत्वना एवं ढांढस बंधाया। साथ ही आपदा राहत से परिजनों के मुआवजे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी से बात की।