सासाराम: गिरधरिया गांव में खूनी संघर्ष: तिलक से लौट रहे भाइयों पर हुआ हमला, एक की मौत
गिरधरिया गांव में खूनी संघर्ष: तिलक से लौट रहे भाईयों पर हमला, एक की मौत। सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में आपसी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें 35 वर्षीय पप्पू सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके भाई वकील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।