झालरापाटन: झालावाड़ में मोबाइल एडिक्शन पर वर्कशॉप, न्यूरो साइकैटरिस्ट ने मोबाइल की लत को बताया एक ख़ामोश ख़तरा
झालावाड़ के एक निजी स्कूल में मंगलवार दोपहर 'डे एक्टिविटी' के तहत मोबाइल एडिक्शन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें न्यूरो साइकैटरिस्ट और झालावाड़ नशा मुक्ति अभियान की कोऑर्डिनेटर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल फोन के उपयोग पैटर्न, इसके कारणों, नुकसानों और लाभकारी उपयोग के तरीकों पर चर्चा की।