बाबई: शुक्करवाडा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक रविवार को फरियादी विनोद पिता रामभरोस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी मुन्ना ने फरियादी से ग्राम शुक्करबाडा में मुन्ना के घर के सामने गाली गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।