अनूपपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत नगर पालिका अनूपपुर द्वारा सामतपुर तालाब में गाद निकासी व सफाई का कार्य जारी है। जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के श्रमदान से तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिससे जल स्तर सुधार व बेहतर जल संचयन की उम्मीद है।