हिलसा: हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में शव वाहन की मांग तेज़ हुई
Hilsa, Nalanda | May 29, 2026 हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में शव वाहन की मांग तेज हिलसा (नालंदा): हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में शव वाहन (डेड बॉडी वाहन) की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल प्रशासन से जल्द शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।