मंझनपुर: बकरीद पर हाई अलर्ट, कौशाम्बी में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 84 ईदगाह और 282 मस्जिदों में होगी नमाज
कौशाम्बी जिले में आगामी बकरीद त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले की 84 ईदगाहों एवं 282 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी, जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति तैयार की है।