कैंपियरगंज: पीपीगंज ताजिया मेले में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला: एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
पीपीगंज कस्बे में ताजिया मेले के दौरान एक नाबालिग किशोरी से छेड़खानी करने के बाद विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। मोहल्ले के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों ने उसे पीटा, जिससे उसके हाथ की चूड़ी टूटकर घुस गई और वह घायल हो गई। परिजनों के शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी।