मंडला में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंडला पुलिस ने हेलमेट की अनिवार्यता समझाने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया, जिसने राह चलते लोगों का ध्यान भी खींचा और गहरा संदेश भी दिया।हेलमेट पहनने के महत्व को समझाने के लिए मंडला पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4 बजे एक अनोखा और प्रभावशाली प्रयोग किया।