सिकंदरा: सिकंदरा बाजार में सरकारी जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, कोर्ट ने 24 अवैध जमाबंदी रद्द करने का दिया आदेश
Sikandra, Jamui | May 31, 2026 सिकंदरा बाजार स्थित गैर मजरूआ सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। अपर समाहर्ता की कोर्ट ने सरकारी भूमि से संबंधित 24 अवैध जमाबंदी को रद्द करने का आदेश दिया है। यह फैसला किसान रघुनन यादव की याचिका पर सुनवाई के बाद आया। आदेश के बाद प्रशासन जल्द ही सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई करेगा।