सुल्तानपुर: सुल्तानपुर की बेटी अल्फिया बानो ने अमेठी जिले में हाई स्कूल में 94% अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया
सुल्तानपुर जिले के कुड़वार ब्लॉक स्थित मिठनेपुर निवासी मोहम्मद वसीम की पुत्री अल्फिया बानो ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 600 में से 564 अंक (94%) प्राप्त कर अमेठी जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। अल्फिया ने प्राथमिक शिक्षा कंपोजिट विद्यालय पूरे ऋषि कुड़वार से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेठी के हनफी इंटर कॉलेज, रसूलाबाद में प्रवेश ल