सूरजपुर: पीएम श्री सेजेस जयनगर के समर कैंप में बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा
जयनगर स्थित पीएम श्री सेजेस विद्यालय में आयोजित समर कैंप के 9वें दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों को चार्ट पेपर पर चित्रकला और पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्होंने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।