गुना नगर: तेज आंधी से तांडव, कलेक्टर बंगले के पास परशुराम चौराहे पर गिरा पेड़, बिजली लाइन टूटी
गुना में 29 30 अप्रैल देर रात को अचानक मौसम बदला तेज आंधी ने तांडव किया। कलेक्टर बंगले के पास परशुराम चौराहे पर आंधी में बड़ा पेड़ गिर गया। इलाके की बिजली के तार टूटने से सप्लाई बंद हो गई। सूचना पर विद्युत कंपनी की टीम पहुंची, घंटों तक मेंटेनेंस के बाद अल सुबह बिजली सप्लाई बहाल हुई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पूरे इलाके में अधिकारियों का निवास है।