महोबा: पचपहरा गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा निवासी 45 वर्षीय मुन्ना पुत्र रतन सिंह बाइक में सवार होकर महोबा से घर जा रहा था। तभी पचपहरा गांव के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमर्जेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।