गोरखपुर: त्योहारों के मद्देनजर इंस्पेक्टर कैंट ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था को परखा
आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैंट पुलिस द्वारा भारी फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था के बारे में लोगों को सचेत किया गया। इंस्पेक्टर कैंट रणधीर कुमार मिश्रा ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर होली रमजान त्यौहार के मद्देनजर लोगों से बातचीत किया और लोगों से कानून व्यवस्था के बारे में फीडबैक भी लिया।