गोरखपुर: कमिश्नर सभागार में जिले में चल रही विकास कार्यों का कमिश्नर ने किया समीक्षा बैठक
आज दोपहर में गोरखपुर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने जिले में चल रही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक किया। इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम सदर, मुख्य राजस्व अधिकारी व तमाम विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहे। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों को निश्चित समय पर पूरा किया जाए।