गोरखपुर: जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन हुआ शुरू, 31 मार्च तक मूल्यांकन होगा पूरा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा कीकॉपियों का मूल्यांकन जिले में शुरू हो गया है। इसके लिए जिले में जुबली इंटर कॉलेज, एमएसआई इंटर कॉलेज और एमजी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जहां पर कॉपियां जांची जा रही है। काफी मूल्यांकन का काम 16 से 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। इसके लिए तकरीबन 5000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।