जहानाबाद: जिले के बाजितपुर गांव में युवक सर्पदंश का शिकार, बिगड़ी तबीयत, इलाज जारी
जहानाबाद जिले के बाजितपुर गाँव में एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद युवक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया, सर्पदंश के शिकार युवक का नाम रजनीश कुमार बताया जाता है जिसका इलाज सोमवार दिन के लगभग 2 बजे तक भी जारी है।