बांधवगढ़: पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया
उमरिया जिले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने थाना पाली के अपराध क्रमांक 503/25 के तहत आरोपी अब्दुल कादिर अंसारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।आरोपी शहडोल के कट्टी मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है और काफी समय से फरार है।।इनाम वितरण को लेकर अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक उमरिया का होगा।