धनौरा: दो दिन से लापता युवक का शव गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मिला, हत्या के आरोप, पीएम के बाद घर पहुंचा शव, मचा कोहराम
दो दिन से लापता गजरौला के युवक का गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक के परिवार वालों ने हत्या की आंशका जताई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को रोहित का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।