धनौरा: गजरौला के दो दिन से लापता युवक की गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हत्या का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
दो दिन से लापता गजरौला के युवक का हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक के परिवार वालों ने हत्या की आंशका जताई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।