लखीसराय: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामगढ़ में 100 दिन स्पेशल जागरूकता अभियान के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामगढ़ विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के वार्डन सह शिक्षिका वीणा कुमारी के द्वारा जिला हब एवं उड़ान परियोजना की उपस्थित सभी कर्मियों का परिचय व छात्रों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।