लखीसराय: तेतरहट स्थित किऊल नदी से बालू उठाव कर रहा दो पोकलेन जप्त, आठ लाख से ज्यादा का हुआ जुर्माना, मामला भी दर्ज
जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर जिला खनन विभाग एवं प्रशासन काफी मुस्तैद है। बावजूद खनन माफिया अपने कारगुजारी से बाज नहीं आ रहे हैं। खनन माफिया विभागीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आंखों में धूल झोंक अवैध खनन और परिवहन की ताक में रहते हैं। इसी कड़ी में तेतरहट स्थित किऊल नदी से बालू का उठाव कर रहा दो कॉपलेन को जप्त किया गया है