लखीसराय: लखीसराय जिले भर में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है हरितालिका तीज का त्योहार, महिलाओं ने रखा व्रत
पति के दीर्घायु होने व परिवार की सुख समृद्धि के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ शुक्रवार को जिले भर में परंपरागत तरीके से हरितालिका तीज व्रत का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन कर रही है. ब्रती महिलाएं राष्ट्रीय जागरण करेंगे और सारी रात भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन कार्य चलेगा.