कान्धरपुर, थाना कैंट क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान चांदनी के पति करण कुमार पर उनके जेठ नीरज ने ईंट से हमला कर सिर फाड़ दिया। हमला उस समय हुआ जब करण अपनी मां से 30 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर बात कर रहे थे। वारदात के बाद नीरज फरार हो गया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।