पीलीबंगा: गोलूवाला थाना क्षेत्र के चक तीन एचडीपी के एक नोहरे में भंडारण कर रखे डीजल में लगी आग, दो लोग झुलसे
चक तीन एचडीपी के वार्ड 10 में स्थित एक नोहरे में गोदाम बनाकर भंडारण कर रखे डीजल में आज शुक्रवार को आग लग गई।आज की चपेट में आने से दो युवक झूलस हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची 6 दमकल गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस प्रशासन एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया।