वाड्रफनगर: वनभूमि कब्जे का आरोप: वाड्रफनगर में वनपाल पर रिश्वत लेकर जमीन दिलाने की चर्चा
वाड्रफनगर शुक्रवार वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुंदी गांव में वनभूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेसीबी मशीन से दिनदहाड़े भूमि समतलीकरण कर कब्जा कराया जा रहा है और इसमें विभागीय मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि वीडियो बनाने वाला युवक और अन्य साथी पैसे की लेनदेन की बात कर रहे हैं