पेशरार: हॉस्टल भेजने से नाराज़ नाबालिग ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में इलाज जारी
लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती द्वारा कीटनाशक खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती छुट्टी में घर आई हुई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसे दोबारा पढ़ाई के लिए हॉस्टल भेजने की बात कही गई, जिससे वह नाराज हो गई। बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी में युवती ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत उसे इलाज के ल