प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक ही परिवार के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, दो लकड़ी के डंडे और एक बांस की लाठी भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को सूचना मिली थी कि महुआ खाड़ा गांव में शिव प्रसाद और एक युवती के साथ मारपीट हुई है। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर मंझनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने फोरेंसिक टीम, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर गठित टीम ने मामले में राकेश, गेदिया उर्फ सुशीला, सचिन और दुर्गेश निवासी महुआ खाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प�