जसवंतनगर: शिवपाल यादव के प्रतिनिधि अनुज 'मोंटी' का ब्राह्मणी मंदिर पर मना जन्मदिन, शिवपाल ने दी बधाई व समर्थकों ने शुभकामनाये
सपा महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि अनुज यादव 'मोंटी' का जन्मदिन ब्राह्मणी देवी मंदिर परिसर में pooja अर्चना के बाद धर्मपत्नी ब्लाक प्रमुख डा अंजली यादव की मौजदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भी उन्हें बधाई दी। अनुज यादव 'मोंटी' क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चौ. सुघर सिंह ग्रुप के एमडी हैं।