जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को आत्मा सभागार में साप्तहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर चौधरी ने फ्लैगशिप योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने इस दौरान सभी से विभागीय योजनाओं के आंकडे अद्यतन रखने की बात कही।