मेरठ: बागपत फ्लाईओवर पर कांवड़िए को बाइक ने मारी टक्कर, घायल का कैंप में कराया गया इलाज, साथी कांवड़ियों ने बाइक चालक को छोड़ा
Meerut, Meerut | Jul 17, 2025 बागपत फ्लाईओवर पर एक अपाचे बाइक सवार ने कांवड़ यात्री को टक्कर मार दी। हादसे में द्वारकापुरी, दिल्ली के रहने वाले शिवभक्त सूरज मामूली रूप से घायल हो गए। वही इस घटना के बाद बाइक सवार को कांवड़ियों ने छोड़ दिया और उसको जाने दिया।