राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में जनजाति गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर शनिवार को शाम 4:00 बजेकरीब जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान जबलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी सुनाया गया।