पलासी: अररिया-जोकीहाट फोरलेन पर दर्दनाक हादसे में सरकारी कर्मी की मौके पर हुई मौत
Palasi, Araria | Jun 17, 2026 पलासी के बैरगाछी थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। डीसीएलआर कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 36 वर्षीय कौशल कुमार मंडल रोज की तरह ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने गांव पकड़ी लौट रहे थे। तभी बैरगाछी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।